एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:43

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दुर्घटनावश गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान की मौत

जम्मू, 07 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को दुर्घटनावश गोलीबारी की घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्राें ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के चक दयाला गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान अब्दुल गनी की पुंछ जिले के कामसर स्थित सीआरपीएफ यूनिट मुख्यालय में अपनी ही सर्विस राइफल (आईएनएसएएस) से दुर्घटनावश गोलीबारी में मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अभय जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर जवान मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/04/26 00:00
पिछला अपडेट
07/04/26 00:00
स्थान
India