एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:21

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने के दिये आदेश

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) नलिन प्रभात ने शुक्रवार को सभी सुरक्षा एजेंसियों को समूचे कश्मीर घाटी भर में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने और आतंकवादी नेटवर्क तथा उनकी सहायता संरचनाओं पर निरंतर दबाव बनाये रखने के निर्देश दिये। कश्मीर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में श्री प्रभात ने आज उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्तमान में लागू सुरक्षा उपायों का विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर डीजीपी निर्देश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/07/26 19:14
पिछला अपडेट
10/07/26 19:14
स्थान
India