एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:11

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में मोर्टार शेल को सेना ने किया नष्ट

जम्मू, 17 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक जंगल में सेना ने रविवार को एक मोर्टार शेल को नष्ट कर दिया ।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौशेरा के धनाका के जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध मोर्टार शेल पड़ा हुआ मिला था।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और इलाके को चिह्नित किया। स्थानीय लोगों को एहतियातन उस स्थल से दूर रहने की सलाह दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

अभय जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर सेना मोर्टार नष्ट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/05/26 14:02
पिछला अपडेट
17/05/26 14:02
स्थान
India