एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:57

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा

जम्मू, 3 सितंबर (वार्ता) जम्मू के कान्हाचक इलाके में सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को धर दबोचा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कान्हाचक में एक सीमा चौकी के पास तैनात बीएसएफ जवानों ने सुबह के समय इस घुसपैठिए को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी गांव निवासी के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि आगे की जांच के तहत घुसपैठिए से गहन पूछताछ की जा रही है।

शोभित, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू घुसपैठिया पकड़ा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/09/26 08:51
पिछला अपडेट
03/09/26 08:51
स्थान
India