एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:46

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी मिला

जम्मू, 21 जुलाई (वार्ता) भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के अर्गी गांव में गांधी स्मारक अकादमी के पास बरामद एक विस्फोटक उपकरण (आईडीडी) को निष्क्रिय कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया, "गश्त के दौरान भारतीय सेना के जवानों को आईईडी दिखाई दिया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।"

उन्होंने बताया कि दस्ते ने इलाके की जांच की और आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा, "इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है और मामले की जांच जारी है।"
पंकज, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सुरक्षा जेके आईईडी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 08:31
पिछला अपडेट
21/07/26 08:31
स्थान
India