एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:22

300 साइलेंसर रोड रोलर से किये नष्ट

अलवर, 03 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के अलवर जिले में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 जब्त मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर की गयी।

यातायात पुलिस निरीक्षक संजय शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि विशेष अभियान के दौरान बुलेट और अन्य वाहनों से नियमों के विपरीत लगाये गये मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किये गये थे। इन साइलेंसरों को बुधवार को रोड रोलर से नष्ट कराया गया, ताकि इन्हें दोबारा उपयोग में नहीं लाया जा सके।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
300 साइलेंसर रोड रोलर से किये नष्ट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/07/26 12:12
पिछला अपडेट
03/07/26 12:12
स्थान
India