एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:58

ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

भीलवाड़ा, 07 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में जयपुर-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अर्पित बिड़ला (32) के रूप में हुई है जबकि गिरीश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से मांडल के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत एक घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/07/26 15:24
पिछला अपडेट
07/07/26 15:24
स्थान
India