एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:11

43 वर्ष पुराने सिनेमा भूखंड विवाद में जेडीए को राहत

जयपुर, 21 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) को 43 वर्ष पुराने सिनेमा भूखंड आवंटन विवाद में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नीतू भारद्वाज की अदालत ने आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई को चुनौती देते हुए दायर स्थायी निषेधाज्ञा का वाद खारिज कर दिया। मामला शास्त्री नगर के सुभाष नगर क्षेत्र में सिनेमा निर्माण के लिए नीलामी के माध्यम से आवंटित भूखंड से जुड़ा है। गिरधर नगर, शाहीबाग, अहमदाबाद (गुजरात) निवासी ताराबेन और उनके पुत्र राजेश, हरीश और प्रदीप ने 30 अप्रैल 2018 को जेडीए के खिलाफ वाद दायर करके आवंटन निरस्तीकरण को चुनौती दी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय जेडीए राहत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 15:17
पिछला अपडेट
21/07/26 15:17
स्थान
India