एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

महिला की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास

भीलवाड़ा, 14 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (महिला उत्पीड़न मामलात) ने एक महिला की हत्या के दो आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
न्यायालय ने अभियुक्त नारायण और उगम लाल को सजना देवी की हत्या का दोषी मानते हुए नारायण पर 15 हजार और उगमलाल पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार बनेड़ा थाना क्षेत्र में 20 मई 2022 को दोनों अभियुक्तों ने सम्पत्ति विवाद के चलते सजना देवी की गला रेत कर हत्या कर दी थी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय हत्या कारावास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/08/26 13:37
पिछला अपडेट
14/08/26 13:37
स्थान
India