एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:04

पुलिस दल पर गोलीबारी करने के दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास

भरतपुर, 21 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर की एक अदालत(दस्यु प्रभावित क्षेत्र) ने पुलिस दल पर हमला करने के आरोपी कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर गिरोह के सदस्य को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी।
विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोयल ने अभियुक्त पप्पू गुर्जर को पुलिस दल पर गोलीबारी करने का दोषी मानते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार अभियुक्त पप्पू गुर्जर ने सरमथुरा थाना क्षेत्र में 25 जुलाई 2008 को पुलिस दल पर गोलीबारी करके जानलेवा हमला किया था।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय हमला कारावास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/08/26 16:57
पिछला अपडेट
21/08/26 16:57
स्थान
India