एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:27

बागडे ने ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया

जयपुर, 05 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बागडे ने कहा कि गायिका तीजन बाई ने पंडवानी लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई और उनका निधन भारतीय लोक कला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
78
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बागडे ने ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/07/26 06:13
पिछला अपडेट
05/07/26 06:13
स्थान
India