एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:22

बीकानेर में फार्च्यूनर पलटने से दो लोगों की मौत, एक घायल

बीकानेर, 04 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में जयपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक फार्च्यूनर के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि देर रात जयपुर मार्ग पर तेजी से आ रही फार्च्यूनर एक स्कूटी से टकराती हुई पलट गई। इससे फार्च्यूनर में सवार मोती सिंह और पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी पर सवार भूपेंद्र घायल हो गया। उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी उपचार किया जा रहा है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बीकानेर में फार्च्यूनर पलटने से दो लोगों की मौत एक घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/07/26 06:25
पिछला अपडेट
04/07/26 06:25
स्थान
India