एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:11

भीलवाड़ा में नगर निगम ने हटाये अतिक्रमण

भीलवाड़ा, 14 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले इंदिरा बाजार में शनिवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिला कलेक्टर एवं निगम प्रशासक जसमीत सिंह संधू के सख्त निर्देशों के बाद निगम का दस्ता बुलडोजर लेकर स्टेशन चौराहे के निकट पहुंचा, जिससे पूरे बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी के नेतृत्व में निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता सुबह ही लाव-लश्कर के साथ इंदिरा बाजार पहुंचा। यहां दुकानों के बाहर और फुटपाथों पर अवैध रूप से बनाई गई केबिनों और पक्के निर्माणों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अतिक्रमण कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/03/26 00:00
पिछला अपडेट
14/03/26 00:00
स्थान
India