एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:16

पुलिस ने फरार अपराधी पर इनाम घोषित किया

भरतपुर 07 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी अमित गौतम पर पुलिस ने 40 हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है।
महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि अपराधी अमित गौतम लम्बे समय से फरार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि अपराधी के विरूद्ध 12 लाख रूपये की धोखाधडी एवं 15 लाख पचास हजार रूपये की धोखाधडी व साईबर धोखाधड़ी करने के संबंध में धौलपुर के थाना निहालगंज सहित राजस्थान के विभिन्न थानों में साईबर ठगी एवं धोखाधडी के कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं।
सं , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अपराधी इनाम घोषित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/04/26 00:00
पिछला अपडेट
07/04/26 00:00
स्थान
India