एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:13

एक किलो 365 ग्राम अफीम ले जाते आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को देर रात एक किलो 365 ग्राम अफीम बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रात्रि गश्त के दौरान रात करीब एक बजे चक 6-एलएनपी ख्यालीवाला क्षेत्र में हनुमानमार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पैदल जा रहे राकेश तरड़ (45) को रोककर उसके कंधे पर लटके बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें प्लास्टिक की थैली में एक किलो 365 ग्राम अफीम बरामद हुई।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अफीम गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/04/26 00:00
पिछला अपडेट
22/04/26 00:00
स्थान
India