एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:52

अलवर जिले में बारिश के साथ ओले गिरने से गर्मी से राहत मिली

अलवर, 29 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के बदीपुरा, सोहनपुर और महुआ खुर्द सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। बेमौसम बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरने से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जनजीवन कुछ देर के लिए थम सा गया। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे आमजन खासे परेशान थे। तेज धूप और लू के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अलवर बारिश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/04/26 00:00
पिछला अपडेट
29/04/26 00:00
स्थान
India