एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:30

अवैध खनन के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

अलवर, 15 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध खनन करते हुए चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अवैध पत्थरों से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल खान, (25), शहजाद खान (30), मजीद खान (35) और खुशी मोहम्मद (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अवैध खनन गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/06/26 16:19
पिछला अपडेट
15/06/26 16:19
स्थान
India