एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:26

अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर जब्त

अलवर, 01 मई (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के बलदेवगढ गांव में पुलिस, वन एवं खनिज विभाग ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान अवैध खनन कर्ताओं ने दल के साथ धक्कामुक्की करके वाहन छुड़ाने की कोशिश की और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। दल ने लाईम स्टोन/मार्बल खण्डा का अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी मशीन जब्त की।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अवैध खनन जब्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/05/26 00:00
पिछला अपडेट
01/05/26 00:00
स्थान
India