एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:32

अवैध हथियार बनाने और मरम्मत करने का आरोपी गिरफ्तार

अलवर, 15 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने एवं उनकी मरम्मत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि रूस्तम अवैध हथियार बनाने एवं हथियारों की मरम्मत का काम करता है। इस पर पुलिस दल ने महाराजपुरा में दबिश देकर रूस्तम के मकान की तलाशी ली तो वहां दो टोपीदार बन्दूकें, एक देशी कटटा 315 बोर मय 14 जिन्दा कारतूस, दो खाली कारतूस, हथियार बनाने एवं मरम्मत का सामान बरामद किया गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अवैध हथियार गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/04/26 00:00
पिछला अपडेट
15/04/26 00:00
स्थान
India