एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:18

दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

अलवर, 21अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने छह महीने से फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान हेमन्त रामचन्द्रानी (36) और गोलू उर्फ आशीष (24) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने छह महीने पहले परिवादी के पिता को उधारी के रुपये को लेकर आरोपियों ने गोली मार दी थी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान आरोपी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/08/26 14:39
पिछला अपडेट
21/08/26 14:39
स्थान
India