एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:48

जयपुर में ईद-मिलाद-उन-नबी पर निकाला गया जुलूस

जयपुर, 26 अगस्त (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में ईद-मिलाद-उन-नबी के पर्व पर बुधवार को चार दरवाजा से कर्बला मैदान तक पारंपरिक जुलूस निकाला गया।
जुलूस अपराह्न में चार दरवाजा से रवाना होकर सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट और रामगढ़ मोड़ चौराहा होते हुए कर्बला दरगाह पहुंचा।
इस दौरान कर्बला दरगाह पर अकीदतमंदों ने देश में अमन, चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ और फातिहा पढ़ी। जुलूस के दौरान जगह-जगह पानी, शरबत और लंगर की व्यवस्था भी की गयी। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा और यातायात को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ईद मिलाद उन नबी जुलूस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/08/26 14:08
पिछला अपडेट
26/08/26 14:08
स्थान
India