एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:17

उच्च वोल्टेज से जल गए घर-दुकानों के बिजली उपकरण, ग्रामीणों में रोष

श्रीगंगानगर, 18 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ उपखंड के सरदारपुरा लाडाना गांव में गुरुवार को अचानक विद्युत वोल्टेज बढ़ने से कई घरों और दुकानों में लगे बिजली उपकरण नष्ट हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना से ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पंखे, कूलर मोटर, टीवी, फ्रिज, प्रिंटर सहित कई महंगे घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान क्षतिग्रस्त हो गये। गांव के जंभेश्वर ई-मित्र संचालक विजय बिश्नोई ने बताया कि अचानक हाई वोल्टेज आने से उनकी दुकान में लगे प्रिंटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत बिजली कनेक्शन बंद किया, लेकिन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान उच्च वोल्टेज उपकरण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 16:41
पिछला अपडेट
18/06/26 16:41
स्थान
India