एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

झुंझुनू सड़क हादसे में ऊंटगाड़ी चालक की मौत

झुंझुनू, 24 मई (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनू जिले के पचेरी कलां थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में एक ऊंटगाड़ी चालक मजदूर की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरी गांव निवासी बृजलाल (45) अपनी ऊंटगाड़ी लेकर डूमोली गांव स्थित ईंट भट्टे पर ईंट भराई के काम के लिए जा रहा था। दिल्ली-झुंझुनू सड़क मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी ऊंटगाड़ी को टक्कर मार दी। इससे बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हादसे में ऊंट भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ऊंट का उपचार करवाया जा रहा है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ऊंटगाड़ी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/05/26 12:34
पिछला अपडेट
24/05/26 12:34
स्थान
India