एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:48

पानी की टंकी पर चढ़ रहे एनएसयूआई के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

भरतपुर, 10 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़ने का प्रयास कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरजीत सांखला सहित चार छात्र अपनी मांगों के समर्थन में मथुरागेट पुलिस थाने के नजदीक पानी की टंकी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छात्रों में हरजीत सांखला, सचिन फतेहपुर, आयुष शर्मा और बलवीर भंडोर शामिल हैं।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान एनएसयूआई प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/08/26 13:54
पिछला अपडेट
10/08/26 13:54
स्थान
India