एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:09

बागडे ने बाबूलाल कटारा के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति दी

जयपुर, 15 अप्रैल (वार्ता) राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानानुसार अभियोजन स्वीकृति दी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्यपाल द्वारा उन्हें निलम्बित किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। बाबूलाल कटारा को द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार और आरपीएससी की सदस्यता से निलंबित किया गया था।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
79
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कटारा अभियोजना स्वीकृति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/04/26 00:00
पिछला अपडेट
15/04/26 00:00
स्थान
India