एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:51

बागडे निमेड़ा गौशाला में भागवत कथा में हुए शामिल

जयपुर, 26 जून (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शुक्रवार को निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला में आयोजित भागवत कथा सुनी और श्री बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की।
श्री बागडे ने गौशाला में गायों को चारा खिलाया और वहां भागवत कथा सुनने वालों से संवाद करते हुए भगवान श्री कृष्ण की लीला और भगवद भक्ति की सनातन भारतीय मूल्यों की उदात्त दृष्टि से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने वहां पेड़ लगाया और वर्षा के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान भी किया।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कथा बागडे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 09:40
पिछला अपडेट
26/06/26 09:40
स्थान
India