एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:43

करंट लगने से एक बालक की मौत

भरतपुर, 05 मई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के नादनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पोही गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हाे गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन वर्षीय दिव्यांश पुत्र मोजी कुशवाह अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराये ही शव अपने साथ गांव ले गये।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान करंट बालक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/05/26 00:00
पिछला अपडेट
05/05/26 00:00
स्थान
India