एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:30

खेत में करंट लगने से महिला की मौत

भरतपुर, 23 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत में सिंचाई करने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विसखोरी गांव में रमीला (48) ने खेत में चरी की फसल को पानी देने के लिए बोरवेल के स्टार्टर का बटन दबाया तभी वह बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर बयाना उप जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान करंट मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/04/26 00:00
पिछला अपडेट
23/04/26 00:00
स्थान
India