एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:08

भरतपुर जिला मुख्यालय पर 33 कर्मचारी अनुपस्थित मिले

भरतपुर 07 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में 33 कार्मिक बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए।
जिला प्रशासन के एक विशेष जाँच दल की इस कार्यवाही में कोषाधिकारी कार्यालय, भू-प्रबन्ध अधिकारी और सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालयों में भारी लापरवाही सामने आई। प्रशासनिक
सूत्रों ने बताया कि कोषाधिकारी कार्यालय में 16, भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालय में आठ और सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालय में नौ कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। निरीक्षण दल के प्रभारी ने इस अनुशासनहीनता पर कड़ी नाराजगी जताई।
सं , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कर्मचारी अनुपस्थित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/04/26 00:00
पिछला अपडेट
07/04/26 00:00
स्थान
India