एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:39

जिला कलेक्टर ने मतदान एवं मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

बारां, 02 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बुधवार को सीसवाली नगर पालिका क्षेत्र का सघन दौरा किया। श्री असावा ने मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने पीएम श्री विद्यालय और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाये गये 10 मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री असावा बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, पेयजल, बिजली, फर्नीचर और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कलेक्टर निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/09/26 15:21
पिछला अपडेट
02/09/26 15:21
स्थान
India