एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:49

भजनलाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए की कामना की

जयपुर, 05 सितम्बर(वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां मंदिर में दर्शन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए कामना की।
श्री शर्मा ने शुक्रवार देर रात सपत्नीक राधा सरल बिहारी मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कीर्तन में भाग लिया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
जोरा सैनी

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कामना भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/09/26 03:28
पिछला अपडेट
05/09/26 03:28
स्थान
India