एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:57

बीकानेर बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए पांच बाल अपचारियों में एक का शव इंदिरा नहर के पास मिला

श्रीगंगानगर, 09 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की बुर्जी संख्या 236 के निकट झाड़ियों में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। पुलिस सू्त्रों ने बुधवार को बताया कि इस किशोर की पहचान बीकानेर जिले के लूणकरणसर शहर के एक मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई है। यह किशोर चोरी के मामले में बीकानेर में सदर थाना क्षेत्र में गजनेर रोड पर स्थित बाल संप्रेषण गृह में विगत जुलाई से निरुद्ध था। इस संप्रेषण गृह से तीन-चार सितंबर की रात को पांच बाल अपचारी भाग निकलने में कामयाब हो गये…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान किशोर शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 12:30
पिछला अपडेट
09/09/26 12:30
स्थान
India