एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:16

भुसासर के कृषि विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में बागड़े और डा मीणा शामिल होंगे

भरतपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के भुसावर के कृषि कॉलेज में नव निर्मित प्रशासनिक और अकादमिक भवन का लोकार्पण समारोह 17 जुलाई को आयोजित होगा।
कालेज के प्रशासनिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और विधायक बहादुर सिंह कोली मौजूद रहेंगे।
कुलगुरु पुष्पेंद्र सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर नव निर्मित प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन के साथ-साथ छात्र एवं कन्या छात्रावास का भी लोकार्पण किया जायेगा।
सं सुनील अशोक

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय लोकार्पण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/07/26 09:47
पिछला अपडेट
15/07/26 09:47
स्थान
India