एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:57

भरतपुर के कारागृहों में बहनों ने बांधी भाईयों को राखी

भरतपुर, 28 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर संभाग के जिला कारागृहों में भी शुक्रवार को भावपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बंदियों के परिजन कारागार पहुंचे। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। लंबे समय बाद अपनों से मुलाकात कर कई बंदी भावुक हो गये। अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं कई बहनें भी अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कारागृहों में इस मिलन से वातावरण भावुक बना रहा।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कैदी रक्षाबंधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/08/26 10:52
पिछला अपडेट
28/08/26 10:52
स्थान
India