एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 08:16

गहलोत ने मूंदे रखीं थी आंखें, अब कर रहे आरोप की राजनीति-भजनलाल

पाली, 08 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी, तब उन्होंने अपनी आंखें मूंदे रखीं थी और अब वह बेवजह आरोप की राजनीति कर रहे हैं। श्री शर्मा मंगलवार को पाली में निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों क समर्थन में रोड शो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हमने विधानसभा में 'हमारे दो साल बनाम उनके पांच साल' के काम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, तो कांग्रेस नेता बहस की बजाय सदन से भाग खड़े हुए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गहलोत भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/09/26 11:56
पिछला अपडेट
08/09/26 11:56
स्थान
India