एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:00

287 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 18 जून (वार्ता) राजस्थान में चितौड़गढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में निम्बाहेड़ा में पुलिस ने एक ट्रक से 287 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल ने नाकाबन्दी के दौरान थाने के सामने राजमार्ग पर एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो नर्सरी के पौधों की आड मे छुपाकर ले जा रहे 287 किलो 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक शिवराज जाट को गिरफ्तार कर लिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गांजा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 13:14
पिछला अपडेट
18/06/26 13:14
स्थान
India