एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:58

119 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

भरतपुर, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर मादक पदार्थ विरोधी बल (एएनटीएफ) ने एक कैन्ट्रा से 119 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुरेशचन्द (49) और सोमेश्वर प्रसाद (39) हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अवैध गांजा टाट के भरे हुये कट्टों के बीच प्लास्टिक के चार बोरों में छुपा रखा था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गांजा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/08/26 13:44
पिछला अपडेट
19/08/26 13:44
स्थान
India