एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:54

नकली सोने काे असली बताकर बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

भरतपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में करौली जिले के हिंडौनसिटी के नयी मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 811 ग्राम सोना बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान प्रतिभान सिंह जाटव, रामप्रसाद उर्फ बबलू बैरवा, नरेश कुमार उर्फ बाबू वाल्मीकि, राजेंद्र सिंह गुर्जर और लोकेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है। आरोपियों से पांच मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, तीन सिम और दो मोटर साइकिलें भी जब्त की गयी हैं।सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गिरोह गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 13:37
पिछला अपडेट
18/08/26 13:37
स्थान
India