एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:46

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

भरतपुर, 30 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में पुलिस ने वाहन चोरों के एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस गिरोह ने भरतपुर शहर और आसपास के इलाकों से पिछले एक वर्ष के दौरान 35 से अधिक वाहनों की चोरी करना कुबूल किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके चोरी की दो एक्टिवा स्कूटी और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। इन आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ कौआ, राकेश उर्फ गुल्ला और विवेक उर्फ भोला के रूप में हुई है।
सं. सुनील. शादाब
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान चोर गिरोह पर्दाफाश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/07/26 19:24
पिछला अपडेट
30/07/26 19:24
स्थान
India