एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:44

तार चोर गिरोह के सदस्य को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

भरतपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के भरतपुर के बयाना में ग्रामीणों ने खेतों में ट्यूबवेल और सबमर्सिबल के तार चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान हनीफ के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर खेतों में लगे ट्यूबवेल और सबमर्सिबल के पहले मेन कनेक्शन को काटते थे। इसके बाद बिजली के तारों को चोरी कर उनमें से निकलने वाले पीतल और तांबे को बाजार में बेच देते थे।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान चोर ग्रामीण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/07/26 12:18
पिछला अपडेट
14/07/26 12:18
स्थान
India