एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:25

पुलिस जवान ने डिग्गी कल्याण पदयात्रा में श्रद्धालु की बचायी जान

जयपुर, 20 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के जयपुर जिले की प्रसिद्ध डिग्गी कल्याणजी की 61वीं पदयात्रा के दौरान गुरुवार को जयपुर ग्रामीण पुलिस के कांस्टेबल मुकेश कुमार ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए एक पदयात्री की जान बचायी। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि बावड़ी में नहाते समय पदयात्री दिव्यांश (18) अचानक गहरे पानी में गिर गया। मौके पर मौजूद कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बिना समय गंवाये बावड़ी में छलांग लगा दी और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कांस्टेबल की इस त्वरित कार्रवाई की पदयात्री के परिजनों और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने सराहना की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जवान श्रद्धालु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/08/26 15:01
पिछला अपडेट
20/08/26 15:01
स्थान
India