एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:18

भगवान जिनेंद्र के दर्शन के लिये जैन श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा

भरतपुर, 02 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में करौली में जैन अनुयायियों के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री महावीरजी में गुरुवार को भगवान महावीर के वार्षिक लक्खी मेले के दौरान निकाली गई रथयात्रा में भगवान जिनेंद्र के दर्शन के लिए देश के विभिन्न शहरों एवं विदेशों से आये जैन और अजैन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वर्ण मंडित रथ में विराजित जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की करीब 450 वर्ष पुरानी भूगर्भ से प्राप्त पाषाण प्रतिमा के मुख्य मंदिर के द्वार से बाहर निकलते ही 'जिनेंद्र भगवान की जय' के जयकारे गूंज उठे। बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान जिनेंद्र…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जिनेंद्र रथयात्रा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/04/26 00:00
पिछला अपडेट
02/04/26 00:00
स्थान
India