एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:29

ढाबे पर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, सात जुआरी गिरफ्तार

बारां, 22 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) प्रभारी भजनलाल जांगिड़ के नेतृत्व में तड़के करीब चार बजे की गयी। पुलिस ने मौके से दो लाख 28 हजार 470 रुपये बरामद किये और सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से यहां अवैध रूप से जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जुआ छापा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/05/26 12:25
पिछला अपडेट
22/05/26 12:25
स्थान
India