एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:08

कंटेनर ट्रक के पीछे टकराया, चालक घायल

अलवर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर पुणे से दिल्ली दूध का पाउडर लेकर जा रहा कंटेनर के ट्रक के पीछे टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान कंटेनर चालक शैलेन्द्र (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद एक्सप्रेस-वे का दल मौके पर पहुंचा और उसे एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान टक्कर घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/08/26 09:30
पिछला अपडेट
17/08/26 09:30
स्थान
India