एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:31

पानी भराव के कारण सीकर- रेवाड़ी -सीकर रेलसेवा आंशिक रद्द

जयपुर, 21 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में रेलवे के सीकर यार्ड में पानी भराव के कारण सीकर- रेवाड़ी -सीकर रेलसेवा मंगलवार को आंशिक रद्द रहेगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 54803 सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा लोहारू तक ही संचालित होगी और यह लोहारू -रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी रेवाड़ी -लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
74
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेन आंशिक रद्द
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 09:16
पिछला अपडेट
21/07/26 09:16
स्थान
India