एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:25

ट्रेन से गिरने से युवक की मौत

बीकानेर, 18 मई (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में नाथवाणा गांव के पास चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राधे श्याम भाटी के रूप में हुई है। राधे श्याम अवध असम ट्रेन से रविवार को रात में बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन से रवाना हुआ था। नाथवाणा के पास अचानक वह ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक चुरु जिले के राजलदेसर का था।
सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेन मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/05/26 08:33
पिछला अपडेट
18/05/26 08:33
स्थान
India