एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:45

दो ट्रेलरों की भिड़ंत में यातायात अवरुद्ध

भरतपुर, 24 जून (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को दो ट्रेलरों में भिड़ंत के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शमशाबाद मार्ग पर, सिंघावली गांव के पास तड़के एक ट्रेलर के चालक को झपकी आने से ट्रेलर दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में दोनों ट्रेलरों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गये, लेकिन दोनों ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलने पर राजाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेलर भिड़ंत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/06/26 13:29
पिछला अपडेट
24/06/26 13:29
स्थान
India