एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:10

चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर बाइक पर पलटा, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहा कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गया। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार भोलाराम भील और उनकी माँ नोजीबाई की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं। घटना के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेलर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 19:23
पिछला अपडेट
18/08/26 19:23
स्थान
India