एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:47

ट्रेलर की टक्कर से तीन युवकों की मौत

उदयपुर 12 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर राजसमंद से उदयपुर आ रहे ट्रेलर ने चीरवा टनल के पास आगे चल रही मोटरसाईकिल को चपेट में ले लिया जिससे उस पर सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने मौके पर पहुंचकर तीनो शवों को महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय को मोर्चरी में रखवाया हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेलर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/04/26 00:00
पिछला अपडेट
12/04/26 00:00
स्थान
India