एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:36

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

भरतपुर, 24 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर सवाईमाधोपुर के मलारना स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट आने से एक युवक की मौत हो गई।
गंगापुर सिटी के राजकीय रेलवे पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मलारना स्टेशन निवासी 22 वर्षीय गौरव गुप्ता के रूप में हुई है जो दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
घटनास्थल पर पहुंची मलारना स्टेशन चौकी पुलिस ने शव रेलवे ट्रैक से हटवा कर अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेेन मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/04/26 00:00
पिछला अपडेट
24/04/26 00:00
स्थान
India